AYUCON-23 की खबरे प्रमुख समाचार पत्रों में – 4 नवम्बर 2023

दिनांक 04 नवंबर 2023 को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के सेमिनार कॉम्प्लेक्स में अखिल भारतीय आयुर्वेद विशेषज्ञ(स्नातकोत्तर)सम्मेलन एवं द्रव्यगुण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष प्रो राजेन्द्र प्रसाद, प्रो जे एस त्रिपाठी, आयोजन सचिव डॉ राशि शर्मा और कार्यक्रम के संयोजक डॉ अजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष प्रो राजेंद्र प्रसाद ने AIASPGA संगठन के बारे में , इसकी स्थापना एवं मुख्य उद्देश्य के बारे में बताया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ अजय कुमार ने आज के कॉन्फ्रेंस की थीम और कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे में बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो अरुण कुमार त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि प्रो एस एन संखवार, निदेशक, चिकित्सा विज्ञान संस्थान, प्रो पी के गोस्वामी, संकाय प्रमुख, आयुर्वेद संकाय, पद्म श्री प्रो मनोरंजन साहू, पूर्व निदेशक अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली एवं पूर्व संकाय प्रमुख, आयुर्वेद संस्थान तथा प्रो शशि सिंह, प्राचार्य, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, वाराणसी के द्वारा भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं महामना को माल्यार्पण के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो अरुण कुमार त्रिपाठी ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे आयुष हेल्थ एन्ड वैलनेस सेन्टर के बारे में बताया। उत्तराखंड ऐसा पहला राज्य है जहाँ आयुष पालिसी और योग पालिसी लागू है। आयुर्वेद की शिक्षा ऐसी हो जो छात्रों को मल्टी डायरेक्शनल हो और उनको एक सफल चिकित्सक बनाये। प्रो एस एन संखवार ने कहा कि आयुर्वेद प्राचीनकाल से ही लोगो के स्वास्थ्य की रक्षा करता रहा है और इन्होंने आयुर्वेद और पंचकर्म जैसी हानि रहित चिकित्सा के अधिक से अधिक प्रयोग करने की सलाह दी
आयुर्वेद संकाय प्रमुख प्रो पी के गोस्वामी , पद्म श्री प्रो मनोरंजन साहू जी ने आयुर्वेद के पिछड़े पन में बाधक कारणों पर प्रमुखता से अपनी बात रखी। आयुर्वेद में अधिक से अधिक साक्ष्य आधारित शोध, और आयुर्वेद को मिलने वाले बजट को बढ़ाने पर जोर दिया।।
राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो शशि सिंह ने स्त्री और प्रसूति रोगों में आयुर्वेद के प्रयोग और विभिन्न खान पान के तरीकों पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुभा श्रीवास्तव और डॉ देवानंद उपाध्याय ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो वी डी अग्रवाल ने की और धन्यवाद ज्ञापन डॉ राशि शर्मा ने किया।
आज की संगोष्ठी में लगभग 10 राज्यो से 300 लोगो ने भाग लिया और कुल 4 प्लेनरी सेशन और 20 वैज्ञानिक सत्रों में लगभग 200 शोध पत्र पढ़े गए। इनके अलावा 10 विशिष्ट व्यख्यान भी हुए जिसमे प्रो एम साहू, प्रो आनंद चौधरी, प्रो रमाकांत यादव, डॉ एस पी गुप्ता जैसे विद्वानों ने अपना व्याख्यान दिया। द्रव्यगुण विभाग के प्रो बी राम, डॉ राशि शर्मा, डॉ अनुभा और डॉ अजय कुमार को आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आयुर्वेद भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मीडिया इंचार्ज वैद्य सुशील दुबे ने बताया कि आयुर्वेद के प्रति लोगो का झुकाव तेजी से बढ़ रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *